Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लखपति दीदियों के कार्यस्थल का सीईओ ज़िला पंचायत ने किया निरीक्षण भीकमपुर की ’लखपति दीदी अनुपमशिला गोटिया और सुनीता चौधरी’ से की आत्मीय चर्चा

मंडला 19 जुलाई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने निवास विकासखंड की भीकमपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदियों अनुपमशिला गोटिया और सुनीता चौधरी के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपति दीदी अनुपमशिला गोटिया और सुनीता चौधरी के साथ आत्मीय चर्चा की और उनके अनुभवों को जाना। सीईओ श्री कूमट ने  ’लखपति दीदियों’ से संवाद उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, सफलता की कहानियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

लखपति दीदी अनुपमशिला ने बताया कि आजीविका मिशन की टीम के ग्राम सर्वे के दौरान स्व सहायता समूह से जुड़ी तथा छोटी-छोटी जरूरतों के लिए ऋण लेकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की जिससे हिम्मत और हौसला बढ़ा, जिसके बाद समूह से अलग-अलग किस्तों में 1.28 लाख रूपए का ऋण लेकर किराना दुकान का संचालन शुरू किया। अब मेरी मासिक आय 12 से 15 हजार रूपए हो रही है। सीईओ जिला पंचायत से चर्चा करते हुए सुनीता दीदी ने बताया कि समूह से मिले 1.45 लाख रूपए ऋण के माध्यम से उन्होंने वेल्डिंग तथा सेन्टिग का काम शुरू किया। दोनों आजीविका साधनों से मेरे परिवार की आय 20 से 25 हजार रूपए प्रतिमाह हो रही है।

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि स्व-सहायता समूह बहनें स्वयं के प्रयासों से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत निवास श्रीमति श्रद्धा चौबे सोनी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर तक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment