Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री कुलस्ते घाटों की सफाई अभियान में हुए शामिल

मण्डला 21 जून 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते स्वच्छता अभियान के तहत् मुख्यालय के नर्मदा घाटों पर चलाए जा रहे सफाई अभियान में शामिल हुए। श्री कुलस्ते ने सहस्त्रधारा मार्ग स्थित विभिन्न घाटों में स्वच्छता कार्यों में सहयोग किया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के सहयोग से आयोजित किया गया। श्री कुलस्ते ने कहा कि हम सभी को माँ नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाना है। घाटों की नियमित साफ-सफाई के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजनों से अपील की कि माँ नर्मदा के घाटों की नियमित सफाई में सहयोग करें। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी, अनुराग चौरसिया, वीरेन्द्र नामदेव तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अन्तिम चयन सूची जारी

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए आवेदन आंमत्रित

Reva India News

Leave a Comment