Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

मंडला 30 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मंडला जिले में संचालित बसों की कागजातों, सर्टिफिकेट संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिसके तहत जिले में बिना परमिट बस संचालित करने वाले वाहन संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा के जारी निर्देशों के तहत जिले में वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, जिससे जिले में परमिटयुक्त बस संचालित रहें। एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने उक्त निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए बस स्टेंड मंडला में बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना मंडला के सुपुर्द किया है। शासन के नियमों के तहत उक्त वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

नेशनल लोक अदालत आज

Reva India News

5 जनवरी से प्रारंभ होंगी प्रीबोर्ड की परीक्षायें

Reva India News

पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने तीन दिन होगा मंथन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से लेकर 26 नवंबर तक चलने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला और वाटर शेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, बड़ी संख्या में जुटेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment