Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाहक जनित रोगों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक छिड़काव एवं फीवर सर्वेलेंस

मण्डला 23 जून 2021

जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सत्येन्द्र पाण्डेय, स्टेट कन्सलटेन्ट एन्टामॉलाजिस्ट भोपाल एवं रामशंकर साहू, जिला मलेरिया अधिकारी मण्डला, मलेरिया सलाहकार मण्डला एवं टीम द्वारा सामु. स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर के उप स्वा. केन्द्र ग्राम भड़िया में कीटनाशक छिड़काव कार्य की गुणवत्ता जाँच एवं निरीक्षण किया गया। ग्राम भड़िया में कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है जो कि 25 जून 2021 तक रहेगा। स्टेट कन्सलटेन्ट एन्टामॉलाजिस्ट द्वारा मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को अपने घरों के शत प्रतिशत कमरों में कीटनाशक छिड़काव कार्य कराने के लिए प्रेरित किया एवं छिड़काव पश्चात् ढ़ाई माह तक लिपाई-पुताई न करने की सलाह दी गई साथ ही मलेरिया से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। मच्छरजन्य बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु लोगों को घरों के आस-पास तथा छत में रखे अनुपयोगी वस्तु जैसे डब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन इत्यादि में पानी जमा न होने देने तथा स्वच्छता बनाये रखने की सलाह दी गई एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने हेतु जागरुक किया गया।

सामु.स्वा.केन्द्र बिछिया एवं नैनपुर में लैब निरीक्षण तथा ग्राम भड़िया एवं सिलपुरा में फीवर सर्वेलेंस की जाँच एवं निरीक्षण किया गया। जिले के मलेरिया प्रभावित 10 हाईरिस्क ग्रामों में मलेरिया नियंत्रण व रोकथाम हेतु कार्ययोजनानुसार दो चक्रों में कीटनाशक छिड़काव कार्य पूर्ण किया जाना है, जिसमें प्रथम चक्र छिड़काव कार्य 16 जून 2021 से जारी है।

Related posts

नगरीय निकायों में आज भी लगेंगे वसूली शिविर

Reva India News

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

ईडीसी तथा पोस्टल बैलेट से संबंधित प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment