Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईको विकास समिति, कुटवाही में नवनिर्मित समुदायिक भवन का शुभारंभ

मण्डला 23 जून 2021

22 जून को बफर जोन वनमंडल के अंर्तगग खटिया वन परिक्षेत्र के ईको विकास समिति, कुटवाही में नवनिर्मित समुदायिक भवन (14 मीटऱ. 11 मीटर के आकार) का षुभारंभ सुनील कुमार सिंह, भा.व.से.क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिन्हा,सहायक संचालक, रामेष्वर उइके, परिक्षेत्र अधिकारी खटिया एवं कान्हा टायगर रिजर्व के कर्मचारीगण तथा ईको विकास समिति, कुटवाही के पदाधिकारी, ग्रामवासी उपिस्थति रहे।

ईको विकास समिति कुटवाही की वार्षिक लाभांष राषि तथा सदस्यों के परामर्ष अनुसार ग्रामवासियों के सामाजिक, आर्थिक विकास हेतु इस भवन का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2001 में इस समिति का गठन किया गया था। वर्तमान में कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत 164 ईको विकास समितियों गठित है जिसका उद्देष्य वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्रों को हर प्रकार के जैविक दबाव से मुक्त रखना, अंदर बसे एवं सीमा से लगे हुए ग्रामों का वन्यप्राणी संरक्षण में योगदान प्राप्त करना एवं इस हेतु चेतना जाग्रत करना तथा वनकर्मी एवं ग्रामवासी एक साथ होकर वनों के विकास, प्रबंधन एवं संवर्धन में जन-सहयोग प्राप्त करना है। वन्यप्राणी संरक्षण एवं ईको-विकास के लिए कान्हा प्रबंधन द्वारा ग्राम कुटवाही के ग्रामीणों को 157 प्रेशर कूकर एवं 62 एलपी गैस प्रदाय किए गए एवं 17 गोबर गैस का निर्माण किया गया है ताकि वनों तथा अन्य संसाधनों पर निर्भरता कम करने के लिए उर्जा का वैकल्पिक स्त्रोत उपलब्ध हो सके।

Related posts

23 जून को जिले में 20.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment