Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आज

मण्डला 25 जून 2021

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लड बैंको में खून की कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाने की परिस्थिति पर विचार करते हुए मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर0सी0 वार्ष्णेय के निर्देशन में एवं प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर मण्डला में 26 जून 2021 को समय 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला ने आग्रह किया है कि ऐसे सभी व्यक्ति जो कोविड-19 की वैक्सीन का प्रथम या अंतिम डोज लगवाये हुए 14 दिन या उससे अधिक दिन हो चुके हैं, वे रक्तदान हेतु जिला न्यायालय परिसर मण्डला में सादर आमंत्रित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, अधिवक्ता संघ मण्डला, न्यायालयीन अधिकारियों, कर्मचारीगणों, जनसामान्य एवं एन.जी.ओ. ग्रुप (अशासकीय संस्थान) के सदस्यों से अपील की गई है कि रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related posts

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

आर्थिक उत्थान के लिए महिलाओं को मिलेगा बैंक ऋण

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 1 जून को

Reva India News

Leave a Comment