Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

मण्डला 9 अक्टूबर 2024

मंडला विकासखंड के सकवाह में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा प्रत्येक बीमार व्यक्ति को बेहतर उपचार प्रदान करते हुए दवाईयों का वितरण करें। कलेक्टर ने शिविर में पात्र हितग्राहियों को ई-संबल कार्ड का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कुपोषण की जांच, आयुष्मान कार्ड सहित 12 तरह की जाँचों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने शेष बचे लोगों का प्राथमिकता के साथ आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार बम्हनी हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

28 को 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

पोषण माह: पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वदेशी खिलौने की जागरूकता शिविर

Reva India News

Leave a Comment