Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हर गांव, हर घर का सर्वे कर प्रवासियों की जानकारी संधारित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग की बैठक  

मण्डला 12 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक घर का सर्वे कराएं तथा गांव से बाहर जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी संधारित करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान बाहर जाने वाले बच्चों की जानकारी भी गंभीरता से संधारित करें। बाहर जाने वाले व्यक्तियों तथा बच्चों के बाहर जाने का कारण तथा उनके वापस आने की स्थिति में रजिस्टर में जानकारी अंकित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में बाहर जाने वाले व्यक्तियों एवं बच्चों की जानकारी संधारित करने अपने मैदानी अमले को सक्रिय करें। सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम उक्त जानकारी संधारित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो बाहर से गांव में आए हैं उनके बारे में भी जानकारी संधारित करें। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के गांव में आने का कारण तथा उनका पता अनिवार्य रूप से संधारित करें। कलेक्टर ने कहा कि कोटवार एवं स्थानीय अमले को भी इस कार्य में संलग्न करें तथा उनके द्वारा बाहर से आने एवं बाहर जाने वाले की जानकारी संधारित करने में सहयोग प्राप्त करें। आगामी 10 दिनों में घुघरी, मोहगांव, बिछिया एवं मवई सहित अन्य क्षेत्र की पंचायतों की सूची तैयार करें जिनसे अधिक संख्या में लोग बाहर गए हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि एसडीएम एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र में पीडीएस का वितरण सुनिश्चित कराएंगे।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 22 मई को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment