Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुस्तिका तैयार करने में सहयोग के लिए सम्मान

मण्डला 12 जुलाई 2021

विगत् दिनों जिला प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग द्वारा मंडला की भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, जनजातीय, धार्मिक तथा अनेक पक्षों की जानकारी देने के लिए ’मैं मंडला हूँ’ नाम से पुस्तिका तैयार की गई है जिसका विमोचन जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा किया गया था। इस पुस्तिका को तैयार करने में अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा पुस्तिका को तैयार करने में सहयोग देने वाले व्यक्तियों का योजना भवन में सम्मान किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला पुरातत्व अधिकारी हेमंतिका शुक्ला, डॉ. उर्मिला खरपूसे, डॉ. नरेश ज्योतिषी, आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी, आशीष सेठ, प्रशांत श्रीवास्तव, गरिमा ताम्रकार, चंद्रेश खरे, कपिल वर्मा तथा संजय सिंगौर को प्रशस्ति पत्र देकर उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंगवेज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आज  

Reva India News

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Reva India News

31 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वी तक के स्कूल और हॉस्टल जुलूस और रैली प्रतिबंधित कोरोना नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी  

Reva India News

Leave a Comment