Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेस्क्यू किए गए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया  

मण्डला 15 जुलाई 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति एवं महिला एवं बाल विकास को 10 जुलाई 2021 को मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि मंडला जिले के 19 बच्चे रायपुर में अवैध बालगृह से मुक्त कराये गये हैं। जानकारी प्राप्त हुई कि सभी बच्चे स्कूल में पढ़ने के उद्देश्य से माता-पिता की सहमति से वहां भेजे गये। जिन्हें नवां रायपुर स्थित एक अवैध बालगृह में रखा गया। प्रकरण पर स्वयं संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति ने कार्ययोजना बनाते हुए रायपुर बाल कल्याण समिति तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से संपर्क किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से संपर्क किया एवं ज्ञात हुआ कि मंडला जिले के 10 बालक एवं 9 बालिकाओं को नवां रायपुर में भिलाई सेक्टर 29 लाइव शो फांउडेशन संस्था द्वारा संचालित अवैध बालगृह से मुक्त कराकर विभागीय बाल देखरेख संस्थाओं में रखा गया। महिला एवं बाल विकास जिला मण्डला द्वारा सभी परियोजना अधिकारियों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को आदेशित कर कहा गया कि सभी बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उनके निवास स्थान जाकर उनकी सामाजिक जांच रिपोर्ट बनाई जाये ताकि बच्चों एवं उनके अभिभावकों की वस्तुस्थिति ज्ञात की जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताये गये पते अभिभावकों द्वारा, रायपुर की संस्था को सौंपे गये सहमति पत्र इत्यादि के आधार पर सामाजिक जांच रिपोर्ट का कार्य प्रांरभ किया। बाल कल्याण समिति जिला मण्डला के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की। रायपुर बाल कल्याण समिति एवं बच्चों के अभिभावकों से चर्चा के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई है कि बच्चे पढ़ाई के लिए अभिभावकों की सहमति पर रायपुर भेजे गये। अवैध बालगृह संचालक द्वारा बाल संरक्षण के नाम पर चंदा वसूली की जा रही थी। इसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर को प्राप्त हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच की गई एवं अवैध बालगृह से बच्चों को मुक्त कराया गया। मंडला एवं रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वर्तमान में बाल कल्याण समिति मण्डला के माध्यम से सभी बच्चे अपने माता-पिता के साथ परिवार में पुनर्वास किये जा चुके हैं।

Related posts

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

Reva India News

विविध प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से किया जागरूक  

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment