Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का निरीक्षण

मण्डला 19 जुलाई 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् भूमिहीन पात्र हितग्राहियों के लिए ग्राम मोहनटोला में बन रहे आवासों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास भवनों का निर्माण कार्य उचित गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।

कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को पूर्ण कराने के लिए ब्लॉकवार डेडलाईन तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीआईयू जीपी पटले को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराएं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया को प्रत्येक टीएल बैठक में कार्य की प्रगति संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पार्किंग, सड़क, नालियां आदि मूलभूत सुविधाओं के संबंध मंे भी विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री जनमन योजना साकार कर रही पक्की छत का सपना जंतीपुर की मुन्नी बाई भारतीया का बना पक्का मकान

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

कुपोषण को मात देती सामुदायिक पोषण वाटिका भूमिहीन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

Reva India News

Leave a Comment