Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हरियाली महोत्सव 2021 के अवसर पर संदेश

मण्डला 22 जलाई 2021

हरियाली महोत्सव 2021 के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आमजन के लिए संदेश प्रदेश में पौधा रोपण के प्रति जन साधारण में जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष हरियाली महोत्सव मनाया जाता है। प्रदेश में वन सम्पदा के निरंतर विकास तथा वनों की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं किन्तु मात्र शासन के प्रयासों से इन योजनाओं से अपेक्षित परिणाम मिलना संभव नहीं है। प्रदेश को हरा-भरा बनाने की दिशा में जन साधारण की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

प्रदेश की वन नीति का मुख्य आधार वनों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय ग्राम समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराना है। वन प्रबंधन में ग्रामीणों की सहभागिता को अधिक व्यावहारिक और पारदर्शी बनाने तथा संयुक्त वन प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए कानूनी आधार देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत बिगड़े हए संरक्षित एवं आरक्षित वनों का प्रबंधन ग्रामसभा द्वारा गठित ग्राम वन समिति के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि हरियाली महोत्सव को जन आंदोलन का स्वरूप देने पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें। राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का ’’अंकुर कार्यक्रम’’ प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसामान्य से अपील की है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़कर एवं विभिन्न अवसरों पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं।

Related posts

जल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2023

Reva India News

बुधवार को जिले में इक्कीस ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Reva India News

Leave a Comment