Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्भवती माताओं को 23 जुलाई को लगेगा कोविड-19 टीकाकरण जिला चिकित्सालय मंडला में होगा शुभारंभ प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई संपन्न

मण्डला 22 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 2021 से गर्भवती माताओं को कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत पूरे प्रदेश में की जा रही है। गर्भवती माता को कोविड-19 के खतरे से एवं गर्भस्थ शिशु को खतरे से बचाने के लिए कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। गर्भवती माता को कोविन में रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है टीकाकरण सत्र पर ही रजिस्ट्रेशन तुरंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में पूर्व प्लान के अनुसार विकासखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय, जिला चिकित्सालय में टीकाकरण किया जायेगा। इस तरह जिले में दस संस्थाओ में टीकाकरण किया जायेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया ने जानकारी दी कि गर्भवती माताओं के टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 22 जुलाई को जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं का राज्य स्तरीय लिंक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंडला में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। कॉन्फ्रेंस में जिला टीकाकरण अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर डिप्टीमीडिया, सिस्टर ट्यूटर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा समस्त मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

Related posts

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में रोल प्रेक्षक एवं कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Reva India News

दिव्यांग कर्मचारी के वृत्तिकर छूट प्रमाण पत्र के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि

Reva India News

पशुओं को लू और तापघात से बचाव के उपाय

Reva India News

Leave a Comment