मंडला 18 जुलाई 2025
जिला पंचायत के सभाकक्ष मण्डला में शौर्यादल योजना अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी द्वारा शौर्यादल मास्टर ट्रेनर कार्यशाला सह प्रशिक्षण हेतु स्वागत, उद्बोधन एवं प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया गया। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला श्री अनूप नामदेव द्वारा शौर्यादल के दायित्व, बाल संरक्षण की अवधारणा तथा बाल हिंसा के विभिन्न प्रकारों को समझाया गया। किशोरी बालिकाओं को शौर्यादल के उद्देश्य एवं बाल विवाह एवं संरक्षण व्यवस्थाओं पर समझ बनाना, कार्ययोजना का निर्माण, मास्टर ट्रेनर की भूमिका, हिंसा से बचाव, बाल विवाह मुक्त गांव एवं जेंडर की अवधारणा समझ बनाना को बताया गया। लीगल चीफ डीफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण मिश्रा द्वारा बाल विवाह एक्ट एवं जेंडर की अवधारण की समझ, खासकर किशोरी बालिकाओं को अवगत कराया गया।
जिला डिफेंस अधिकारी डॉ. श्री आकाश खत्री द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा कौशल निर्माण, बालिकाओं को डिफंेस का डेमो करवाया गया। परियोजना अधिकारी मण्डला द्वारा किशोरी बालिकाओं का प्री-टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट कराया गया। बालिकाओं को पीपीटी एवं बालिकाओं को सॉर्ट फिल्म दिखाकर तत्संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को प्रमाण पत्र, शौर्यादल किट, केप एवं अन्य सामग्रियाँ दी गई। शौर्यादल की किशोरी बालिकाओं के द्वारा वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण कराया गया एवं वन स्टॉप सेंटर में होने वाले कार्यों की समझाईश दी गई। साथ ही बालिकाओं द्वारा वन स्टॉप सेंटर मण्डला में वृक्षारोपण किया गया।
