Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला  

मण्डला 26 जुलाई 2021

विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जुलाई 2021 को बिछिया विकासखण्ड के ग्राम मांझीपुर, कटंगा, जोगीसोडा, मंडला के ग्राम पंचायत मधुपुरी अंतर्गत ग्रामों में, नैनपुर के सर्रापिपरिया एवं सगुनिया, मवई के ग्राम मढफा एवं सोढ़ा, नारायणगंज के मजगांव एवं बीजेगांव तथा घुघरी विकासखण्ड के लाटो एवं खमरिया ग्राम में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया। आज के प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 146 विद्यार्थी  26 शिक्षक एवं ग्राम के 29 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

25 फरवरी तक होगा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन

Reva India News

सर्पदंश से बचाव और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

Reva India News

ग्राम पंचायत मवई के सरंपच पद के उपचुनाव की प्रक्रिया स्थगित

Reva India News

Leave a Comment