Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही जारी  

मण्डला 31 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मृत्यु को मद्देनजर रखते हुए मण्डला जिले में अवैध, जहरीली मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए आबकारी दल द्वारा दिनांक 31.07.2021 को नैनपुर वृत्त के अन्तर्गत ग्राम पिण्डरई क्षेत्र में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय किये जाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान इन अड्डों में 26 लीटर हाथ से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी अपराध में संलिप्त 04 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह, आबकारी आरक्षक केशव हिडाऊ, नेतराम काकोटिया, ममता बैरागी, उपस्थित रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

अंकुर योजना के पंजीयन में मंडला चौथे स्थान पर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Reva India News

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीणों की बदली तकदीर जारगी से चिरईपानी मार्ग बना विकास की नई राह

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment