Reva India News
मंडला हमारा जिला

‘’स्वच्छता संकल्प देश का-हर रविवार विशेष सा’’ अभियान

मण्डला 9 अगस्त 2021

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन ने स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से ‘’स्वच्छता संकल्प देश का-हर रविवार विशेष सा’’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान निकायों के पार्क, सार्वजनिक स्थानों, कॉलेज, सरकारी कार्यालय में आम लोगों की भागीदारी के साथ स्वच्छता जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता की शपथ, पौधा रोपण व अन्य गतिविधियां करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देश के परिपालन में नगरपालिका परिषद के द्वारा रपटा घाट, राज्य परिवहन बस स्टैंेड, शहर के सार्वजनिक स्थानों, रहवासियों कॉलोनियों, पार्कों में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आम लोगों को स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गई एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने की समझाईश दी गई एवं घरों से निकलने वाले हानिकारक कचरा एवं गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर नगरपालिका के कचरा वाहन मे प्रदाय करने की अपील की गई। अभियान के दौरान नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा ‘अमित’ शुक्ला एवं नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद प्रदीप झारिया उपस्थित थे।

Related posts

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 फरवरी 2026

Reva India News

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध आदिवासियों को किया था एकजुट गोंगपा ने दी शहीद बिरसा मुंडा को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि आंगनतिराहा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के साथ, बिरसा मुंडा तिराहा घोषित करने की मांग

Reva India News

Leave a Comment