Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामनगर बावड़ी एवं बेगम महल का जीर्णोद्धार करें – हर्षिका सिंह  

मण्डला 11 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रामनगर बावड़ी तथा बेगम महल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रामनगर बावड़ी के आसपास के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी को बावड़ी के आसपास के अतिक्रमण को हटाने तथा आवश्यक नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने रामनगर सरपंच से चर्चा करते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा बावड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग एवं जागरूकता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने बेगम महल बावड़ी का निरीक्षण करते हुए आरईएस विभाग से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से समन्वय करते हुए बेगम महल के जीर्णोद्धार के लिए कार्य करें। उन्होंने महल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से अन्य जानकारी भी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए बेगम महल में आने वाले पर्यटकों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस श्री धुर्वे तथा श्री कुमरे, एपीसी श्री पांडे तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चेट्रीचंड महोत्सव में वाहन रैली के माध्यम से नैतिक मतदान की अपील

Reva India News

जिला वनोपज सहकारी यूनियन में भाजपा का कब्जा .भाजपा की रणनीति से निर्विरोध निर्वाचन .नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Reva India News

राष्ट्रगीत वंदे मातरम-150 वर्ष अभियान के अंतर्गत 23 मार्च से 30 मार्च तक विशेष चरण कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment