Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बनाएं बेहतर वातावरण – हर्षिका सिंह लिंगापौंड़ी एवं रामनगर स्कूल का हुआ औचक निरीक्षण

मण्डला 11 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम लिंगापौंड़ी एवं रामनगर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बेहतर एवं साफ-सुथरा परिसर रखें। कोविड संक्रमण के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए स्कूल परिसर, कक्षाओं तथा बैंचों की नियमित रूप से साफ-सफाई करें। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कर मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने की समझाईश दी। कलेक्टर ने लिंगापौंड़ी स्कूल परिसर की सफाई से नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पीने का पानी, बिजली आदि सुनिश्चित हो। इसी प्रकार टाईमटेबल के अनुसार पाठ्यक्रम का अध्ययन हो तथा सिलेवस को भी समय पर पूरा करें। कलेक्टर ने लिंगापौंड़ी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी नियमित रूप से कक्षाएं लेने तथा साफ-सफाई में स्वयं रूचि लेते हुए विद्यार्थियों को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लिंगापौंड़ी स्कूल परिसर मंे चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने विद्यार्थियों से चर्चा कर अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अपना लक्ष्य बनाएं तथा लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कक्षावार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की संख्या तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रामनगर स्कूल परिसर के ग्राऊँड में खेल गतिविधियों से संबंधित अन्य इंतजाम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरईएस विभाग को खेल गतिविधियों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस श्री धुर्वे, एपीसी श्री पांडे तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ को भेजी गई जिले से राहत सामग्री मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन  

Reva India News

भविष्य को बेहतर बनाने दिया मार्गदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment