Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 12 अगस्त 2021

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रवि के. तिवारी चेयरमेन एडवाईजरी बोर्ड भोपाल, डॉ0 एस0 के0 बंसल एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ फारेन टेड भोपाल, डा0 अंकिता पाण्डे सीनियर टेªड एडवाईजर एवं साधना चौधरी, जूनियर टेड एडवाइसर, एक्सपोर्ट सेल वेबिनार के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। साथ ही गोलमेज सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि के रूप में रितेश अग्रवाल एवं नितिन रावत उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कोदो कुटकी, गौंडी पेंटिग एवं हर्बल प्रोडक्ट का चयन किया गया है जिसमें अभी तक किए गए कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान मंडला जिला प्रशासन द्वारा कोदो कुटकी फसल के प्रोत्साहन तथा एक जिला एक उत्पाद के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कोदो कुटकी के कुल क्षेत्रफल में इस वर्ष 3400 हेक्टेयर की बढोत्तरी हुई है। कोदो कुटकी के संग्रहण हेतु जिले में 83 स्व-सहायता समूह बनाकर संग्रहण एवं प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। जिले में रेशम विभाग के साथ गौंडी पेंटिग को बढ़ावा देने की कार्यवाही के तहत मलवरी सिल्क के विभिन्न उत्पाद जैसे साड़ी, दुपटटा आदि पर गौंडी पेंटिग की जा रही है। औषधीय पौधे (हर्बल प्रोडक्ट) 5 वनधन केन्द्रों में संग्रहण एवं प्रसंस्करण की कार्यवाही की जा रही है। जिले के उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के व्यापारियों तथा अधिकारियों से एक जिला एक उत्पाद के तहत् चयनित उत्पादों के संबंध में अपने सुझाव एक सप्ताह में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला में भेजने के निर्देश दिए।

 

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे जिले के उत्पाद

 

इस अवसर पर डॉ0 एस0के0 बंसल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन डेड भोपाल ने बताया कि एक्सपोर्ट हेतु एक पोर्टल तैयार किया जा रहा जिसमें एक्सर्पाेट किए जाने के संबंध में समस्त जानकारियों को एक ही स्थान पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही एक्सपोर्ट हेल्पलाईन का शुभारंभ भी यथाशीघ्र किया जायेगा। श्री बंसल ने एक जिला एक उत्पाद के तहत् मंडला जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंडला जिले के तहत् चयनित उत्पाद निकट भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे।

Related posts

“सृजन कार्यक्रम” सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने बाल अधिकार आधारित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के परिप्रेक्ष्य में कार्यशाला आयोजित

Reva India News

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment