Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण

मंडला 21 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय मंडला निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन, दरवाजा, फर्नीचर की जानकारी लेते हुए गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए कहा कि फर्श की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार मंडला को निर्देशित किया कि पूरे भवन का इन्सपेक्शन कराएं। सीलिंग में आ रही नमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी के शर्तों के अनुसार निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण न होने पर सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, बम्हनी वृत तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

विभिन्न ग्रामों में हुआ राजस्व शिविरों का आयोजन

Reva India News

नवांकुर सखी योजना अंतर्गत हुआ हरियाली कलश यात्रा का आयोजन  

Reva India News

17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Reva India News

Leave a Comment