Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*07 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया जेल कम्पाउंडर, जबलपुर लोकायुक्त की कार्यवाही

आदिवासी बाहुल्य जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल मंडला में पदस्थ कम्पाउंडर मनोज डोंगरे पिता महिपाल डोंगरे उम्र 56 वर्ष के द्वारा विचाराधीन कैदी संजय सिंगौर के साले रवीन्द्र पटैल पिता कंछेदी पटेल उम्र 31वर्ष निवासी जयंतीपुर तहसील व जिला मंडला से विचाराधीन कैदी के पथरी का इलाज कराने एवं समय पर मेडिसिन देने के एवज़ में 07 हज़ार रुपए की रिश्वत की माँग किया था।

जिसकी शिकायत विचाराधीन कैदी के साले रविंद्र पटेल निवासी जयंतीपुर के द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को 17 अगस्त को लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आज 19 अगस्त 2021 को सुबह 11:00 बजे शिकायतकर्ता से रेड क्रॉस भवन के पास जिला जेल मंडला में पदस्थ कंपाउंडर के द्वारा 07 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त कार्यवाही में लोकायुक्त जबलपुर से निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, कमल सिंह उईके, भूपेंद्र दीवान, रंजीत सिंह एवं आरक्षक अमित मंडल, अमित गावड़े, शरद एवं जीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Related posts

परिषद की संभागीय बैठक आज जबलपुर में .महाधिवक्ता का होगा सम्मान

Reva India News

कलेक्टर एवं उपायुक्त ने किया केन्द्रीय विद्यालय नैनपुर के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मना फाग उत्सव

Reva India News

Leave a Comment