Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़

आज ली जाएगी ’सद्भावना दिवस’ प्रतिज्ञा

 

मण्डला 18 अगस्त 2021

उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 अगस्त को मुहर्रम का अवकाश घोषित होने के कारण ’सद्भावना दिवस’ की प्रतिज्ञा समस्त शासकीय कार्यालयों में 19 अगस्त 2021 को प्रातः 11 बजे ली जाएगी।

ईको पर्यटन स्थलों का निजी संस्थानों द्वारा किया जाएगा संचालन

वनवासियों को मिलेगा अतिरिक्त रोजगार

 

प्रदेश के आरक्षित वनों में ईको पर्यटन की संभावनाओं वाले वन क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें मनोरंजन और वन्य-प्राणी अनुभव क्षेत्र के रूप में विकसित कराया जा रहा है। इस तरह के 29 ईको पर्यटन स्थलों पर ईको पर्यटन गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन एवं रख-रखाव के मकसद से निजी व्यवसायी के चयन के लिए निविदा जारी की जायेगी।

ईकों पर्यटन विकास बोर्ड के सी.ई.ओ. सत्यानंद ने बताया कि ईको पर्यटन के वास्ते 29 स्थलों को संचालन, प्रबंधन और रख रखाव के लिए निजी संस्थानों को 10 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएँ विकसित कराई जाकर ईको पर्यटन विकास के नए आयाम गढ़े जायेंगे। ईको पर्यटन गतिविधियों के संचालन से ऐसे वन क्षेत्रों के समीप रहने वाले वनवासियों को अतिरिक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस व्यवस्था के पूर्ण होने पर पर्यटकों को प्रकृति के समीप जाकर उसके विभिन्न घटकों और इन घटकों के बीच परस्पर क्रियाओं को समझने का अवसर भी मिलेगा।

ईको पर्यटन के गन्तव्य स्थल

 

ईको पर्यटन के लिए बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पास स्थित पनपथा और पेंच टाईगर रिजर्व के पास स्थित दुधिया तालाब और बाइसन हाइवे रिट्रीट की सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद एजेन्सी का चयन किया जा चुका है। शेष स्थलों की निविदा जारी करने की शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इनमें भोपाल वन मंडल में रामगढ़, केरवा, समर्धा, बगोनिया, सीहोर में कठौतिया, डिगम्बर जल प्रपात, अमरगढ़ जल प्रपात, खण्डवा में धारि कोटला, बोरिया माल, गुंजारी, दक्षिण सिवनी वन मंडल में अमोंदागढ़, अम्मामाई, शारदा मंदिर पहाड़ी, महादेव गुफा और फरीद बाबा, लामाजोती तालाब, जंगल काटेज हिनौता, रायसेन में तितली पार्क, जिप लाईन खरबई, सतधारा जंगल केम्प, कूनो पालपुर में सेसईपुरा, पश्चिम मण्डला में रत्नाई पहाड़, गिदली घुघरा, बोकुर दाहर, डिन्डौरी में खुरखरी दादर, बड़वाह चिड़िया भड़क, दक्षिण बालाघाट में गांगुलपारा जलाशय, दक्षिण छिन्दवाड़ा में देवगढ़, टीकमगढ़ में नोटघाट, बुरहानपुर और दक्षिण बैतूल वन मण्डल के अंतर्गत क्रमशः झांझर डेम और सापना के गंतव्य स्थल शामिल हैं।

 

कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए केन्द्र की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना

23 वर्ष की आयु पर मिलेंगे 10 लाख रुपये

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही भी होंगे पात्र

 

मण्डला 18 अगस्त 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण जिन बच्चों के माता-पिता, कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता की मृत्यु हो गई है, उन्हें ’पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना में सहारा दिया जायेगा। इस योजना के लिये प्रदेश की मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के बाल हितग्राही भी पात्र होंगे।

 

योजना में बाल हितग्राही को सहायता

 

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना में बाल हितग्राही के 18 वर्ष के होने पर बच्चे के नाम से 10 लाख रुपये के कार्पस का प्रावधान किया गया है। इसी कार्पस से बच्चे को मासिक आर्थिक सहायता दी जायेगी। बाल हितग्राही की आयु 23 वर्ष होने पर उन्हें 10 लाख रुपये दिये जायेंगे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बाल हितग्राही को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा। योजना में बाल हितग्राही को 10 वर्ष की आयु तक नजदीकी केन्द्रीय विद्यालय अथवा निजी विद्यालय में गैर-आवासीय विद्यार्थी के रूप में प्रवेशित कर शिक्षा के अधिकार प्रावधानों के अनुरूप फीस केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्हें किताबों, नोटबुक, यूनिफार्म पर व्यय राशि भी प्रदान की जायेगी। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत बाल हितग्राही के 11 से 18 वर्ष आयु समूह में होने पर केन्द्रीय आवासीय विद्यालय जैसे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल आदि में प्रवेशित किया जायेगा। यदि हितग्राही संयुक्त परिवार में निवासरत है, तो नजदीकी केन्द्रीय विद्यालय या निजी विद्यालय में गैर-आवासीय विद्यार्थी के रूप में प्रवेशित किया जायेगा।

 

आवेदन की प्रक्रिया

 

योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों के चिन्हांकन की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जायेगी। पात्र सभी बच्चों की प्रविष्टि pmcaresforchildren.in पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। बाल कल्याण समिति के लॉग इन से भी आवेदन किया जा सकता है। योजना में माता-पिता की कोविड से मृत्यु संबंधी प्रमाण-पत्र का होना अनिवार्य नहीं है। किन्तु कलेक्टर द्वारा बच्चे के माता-पिता की मृत्यु कोविड से होने के संबंध में संतुष्टि होने और सत्यापन किये जाने पर ही बच्चे को लाभान्वित किया जायेगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी, सहायता भारत सरकार द्वारा जारी सम्पर्क नं. 011-23385289 अथवा ई-मेल cw2section.mwcd@gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है एवं अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला पंचायत परिसर द्वितीय तल जिला मण्डला में कार्यलयीन दिवसों एवं कार्यलयीन समय पर संपर्क किया जा सकता हैं।

20 अगस्त को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित

 

उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. शासन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 26 दिसम्बर 2020 में आंशिक संशोधन करते हुए शुक्रवार दिनांक 20 अगस्त 2021 को मुहर्रम के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश का दिन घोषित करता है। राज्य शासन इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 26 दिसम्बर 2020 के द्वारा गुरूवार मोहर्रम पर्व पर दिनांक 19 अगस्त 2021 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करता है।

 

 

मुहर्रम पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने ड्यूटी निर्धारित

 

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने 19 एवं 20 अगस्त 2021 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर कोविड-19 के संबंध में जारी गाईडलाईन अनुसार आवश्यक कानून एवं शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके को संपूर्ण मंडला एवं घुघरी, एसडीएम सुलेखा सुदेश उईके को संपूर्ण बिछिया, एसडीएम निवास व्हीके कर्ण को निवास एवं एसडीएम शिवाली सिंह को नैनपुर क्षेत्र के लिये मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त अधिकारी शासन एवं जिला कार्यालय द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी प्रोटोकॉल का अनिवार्यतः पालन कराएंगे।

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 21 अगस्त को जिला मंडला आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 21 अगस्त को शाम 5 बजे जबलपुर से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे जेवरा से बरबटी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं बरबटी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सायं 4 बजे बरबटी से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4:20 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 23 अगस्त को श्री कुलस्ते जेवरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 24 अगस्त को प्रातः 8 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक

 

कार्यालय सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 19 अगस्त को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में

अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 की धारा 3(1)ड के तहत अधिवास (हेबीटेट राईट) के वन अधिकार का दावा ग्राम पंचायत अमवार द्वारा प्रस्तुत कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। उक्त दावा ग्राम सभा एवं उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति बिछिया की अनुशंसा सहित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति को अंतिम विनिश्चय हेतु प्राप्त हुआ है। साथ ही उक्त संबंध में यदि किसी को दावा अपत्ति प्रस्तुत करना है। तो वे 19 अगस्त 2021 को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुन्नी बाई निवासी ग्राम जमुनिया की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदक गुलाब सिंह को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में अब तक 634.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 

जिले में इस वर्ष एक जून से 18 अगस्त के दौरान 634.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 818.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 184.1 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को मंडला में 27.2, नैनपुर में 39.2, बिछिया में 19.4, निवास में 2.6, घुघरी में 44.6 मिमी., नारायणगंज में 21.2 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार 18 अगस्त को जिले में 25.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने एडवाईजरी

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने एडवाईजरी में कहा है कि बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियाँ होती हैं। बीमारियों से सावधान रहें, बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पिंए (उबला पानी, आरो का पानी, फिल्टर, हैण्डपम्प का पानी छानकर पिएं) कुएं, नदी, नाला का पानी न पिएं, पानी क्लोरीनेशन करके ही पानी पिएं, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासी खाना न खाएं, मांस का बरसात के दिनों में सेवन न करंे। व्यक्तिगत स्वच्छता रखें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोंएं, संक्रमित चीजों को छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोऐं, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोंऐं, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए डॉक्टर के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्युराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी (माड) तथा तरल पदार्थ अधिक मात्रा में सेवन करें। इसी प्रकार दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय को एडवाइजरी में कहा है कि बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फायलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी होती हैं। गंदा पानी, नाली, गड्ढों में पानी एकत्रित होने सेे मच्छर के लार्वा से अण्डें पनपते हैं। मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लार्वा पनपते हैं। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकुनगुनिया का वायरस सीधे हड्डी पर अटैक करता है जिससे असहनीय दर्द होता है। मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फायलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास सफाई रखें, पानी इक्ट्ठा न होने दें, गड्ढों को भरें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें, इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी के पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायंे। बुखार आने पर नजदीकि अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

 

 

बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु ओपन हाउस कार्यक्रम संपन्न

 

कार्यालय चाइल्ड लाइन मण्डला के द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल घुघरी जिला मण्डला में किया गया। चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण के संदर्भ में एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु बनाए गए न्यायिक प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। टीम के द्वारा बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 की कार्यविधि के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा सहयोग हेतु आपेक्षा की गई जिसमें उपस्थितजनों एवं छात्रों के द्वारा संरक्षण विहीन बच्चों की जानकारी प्राप्त होने पर अविलम्ब 1098 में प्रदाय करने हेतु कहा गया। उपरोक्त कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल घुघरी का स्टांप, बच्चे एवं चाइल्ड लाइन टीम उपस्थित रहे।

Related posts

सार्वजनिक कूप रिचार्ज के लिए बनाया जायेगा डकवेल कलेक्टर ने किया भूमिपूजन

Reva India News

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान आज से

Reva India News

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन हुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवीन माध्यमिक शाला गाजीपुर में किया विशेष भोज

Reva India News

Leave a Comment