Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोतीनाला में अवैध शराब का जखीरा बरामद

मण्डला। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु बुधवार को कलेक्टर के आदेश के पालन में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा धुर्वे कश्यप निर्देशानुसार आबकारी अमले द्वारा वृत बिछिया के  मोतीनाला में  दबिश कार्य कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)एवं 34(2) धारा के अन्तर्गत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अपराधिक प्रकरण प्रकाश यादव पिता पंचू यादव उम्र 27 वर्ष नायक टोला थाना मोतीनाला के पास से कुल विदेशी  मदिरा 118.26 व बीयर 14.3 जप्त की गई और अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 18 हजार 660 रूपये है । कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी श्रीमति इंदु उपाध्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति गिरजा धुर्वे, श्रीमती शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी, मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, भानु पुसाम आबकारी आरक्षक कन्हैया उइके, महेश पटेल, नेतराम ककोटिया, ममता बैरागी उपस्थित रहे। लगातार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के बिक्रय परिवहन आदि पर कार्यवाही की जा रही है। लगातार कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबारी परेशान हैं।

Related posts

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को हुआ पीपीओ वितरण

Reva India News

जल स्त्रोतों को संरक्षित करना हमारी सम्मिलित जिम्मेदारी – संपतिया उइके सूर्यकुंड में आयोजित किया गया जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम

Reva India News

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का हुआ शुभारंभ  रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में शुरूहुई चित्रकारी  झंकार भवन में आज होगी शायरी, कविता और कथक नृत्य

Reva India News

Leave a Comment