Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान विशेष अभियान: प्रथम चरण 15 फरवरी तक

मंडला, 14 जनवरी 2026

संकल्प से समाधान विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक सेवाओं का लाभ प्रदान करने अभियान 4 चरणों में चलाया जाना है। प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलाया जावेगा जिसमें प्रत्येक वार्ड के आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्ड स्तरीय दल बनाकर आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। दल संबंधित योजना के आवेदन व शिकायत को घर-घर जाकर, शिविर लगाकर एकत्रित करेगा। दल के नोडल अधिकारी अपने लॉगिन से सभी आवेदनों को विहित पोर्टल पर दर्ज करेंगे तथा पोर्टल पर दर्ज होने के उपरांत सभी आवेदनों को क्लस्टर अधिकारी के पास दिया जाएगा और क्लस्टर अधिकारी आवेदनों का विभागवार संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए प्रेषित कर निराकरण की स्थिति प्राप्त करेगा।

हितग्राहीमूलक योजनाएं जिनके आवेदन, शिकायत प्राप्त, निराकरण करने के लिए नोडल अधिकारी श्री अलोक सोनी (नायब तहसीलदार) निवास तथा सहायक नोडल श्री शिवा सिंह लोधी (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) निवास को बनाया गया है।

प्रथम चरण में निवास विकासखंड के रसलगंज वार्ड क्र.-2 में 15 एवं 16 जनवरी को, गज्जूदेवरी वार्ड क्र.-3 में 19 जनवरी एवं 13 फरवरी को, आमाडोंगरी वार्ड क्र.-4 में 20 जनवरी को शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार सिविल लाईन वार्ड क्र.-5 में 21 जनवरी, अम्बेडकर वार्ड क्र.-6 में 22 जनवरी, राम मंदिर वार्ड क्र.-7 में 23 जनवरी को, लधाटोला वार्ड वार्ड क्र.-8 में 27 जनवरी, जैन मंदिर वार्ड क्र.-9 में 28 जनवरी, खेरमाई वार्ड क्र.-10 में 29 जनवरी एवं 6 फरवरी को, निवसी पनवा टोला वार्ड क्र.-11 में 30 जनवरी एवं 12 फरवरी को, बाजार वार्ड वार्ड क्र.-12 में 2 फरवरी को, आईटीआई वार्ड क्र.-13 में 3 फरवरी, पाठा वार्ड क्र.-14 में 4 फरवरी एवं 9 फरवरी को, देवगाँव करौंदी वार्ड क्र.-15 में 5 फरवरी एवं 11 फरवरी को शिविर लगाये जायेंगे।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार श्री हरिसिंह धुर्वे को नोडल अधिकारी तथा रा.उप.निरी. श्री प्रेमकुमार चौटेल को सहायक नोडल बनाया गया है। नैनपुर के वार्ड क्र.-2 में 15 एवं 16 जनवरी को, वार्ड क्र.-3 में 19 जनवरी एवं 13 फरवरी को, वार्ड क्र.-4 में 20 जनवरी को लोगों को हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाने शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार वार्ड क्र.-5 में 21 जनवरी, वार्ड क्र.-6 में 22 जनवरी, वार्ड क्र.-7 में 23 जनवरी, वार्ड क्र.-8 में 27 जनवरी, वार्ड क्र.-9 में 28 जनवरी, वार्ड क्र.-10 में 29 जनवरी एवं 6 फरवरी को, वार्ड क्र.-11 में 30 जनवरी एवं 12 फरवरी को, वार्ड क्र.-12 में 2 फरवरी, वार्ड क्र.-13 में 3 फरवरी, वार्ड क्र.-14 में 4 फरवरी एवं 9 फरवरी को, वार्ड क्र.-15 में 5 फरवरी एवं 11 फरवरी को शिविर लगाया जायेगा।

Related posts

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रिपटा निवास में हेलीपैड का निरीक्षण किया

Reva India News

डिजिटल क्रांति का पर्याय है डिज़ियाना – फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment