Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला-जबलपुर रोड के शेष निर्माणाधीन कार्य जल्द पूरा करें – हर्षिका सिंह  

मण्डला 30 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला-जबलपुर रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मंडला-जबलपुर मार्ग को पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए नोडल अधिकारियों से सड़क निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी नियमित रूप से मंडला-जबलपुर मार्ग के निर्माण कार्य को पूरा कराएं। इसी प्रकार सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तय मानकों का विशेष ध्यान रखें। नोडल अधिकारी नियमित रूप से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने दौरा करें। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी एवं जीडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रूके हुए कार्यों को पुनः प्रारंभ करें तथा सड़क का जल्द निर्माण पूरा करें।

श्रीमती सिंह ने पुलिया एवं रिटेनिंग वॉल के काम के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को सड़क निर्माण के कार्य की पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि मंडला-जबलपुर मार्ग में आवश्यक जगहों पर संकेतक लगाएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को सतत् रूप से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी कार्यपालन यंत्री एवं एमपीआरडीसी तथा जीडीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरटीई अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट शालाओं की प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश प्रारम्भ 7 से 21 मई तक किए जा सकते हैं निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक संपन्न  

Reva India News

कलेक्टर ने रेड जोन की पंचायतों की ली बैठक मंडला, नैनपुर एवं बिछिया के नगरीय निकायों को भी दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment