Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत् आयोजित होंगे विधिक साक्षरता शिविर विधिक सेवा सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

मण्डला 30 सितम्बर 2021

जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. प्रीति श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। डॉ. श्रीवास्तव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आमजन को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उक्त योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपूर्ण मण्डला जिले में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ’आजादी के अमृत महोत्सव अभियान’ के तहत् यह शिविर जिला एवं तहसील स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष सुनहरे एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष सुनहरे ने मीडिया प्रतिनिधियों से विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन से संबंधित उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही उनके सवालों के जवाब भी दिए।

 

2 अक्टूबर को बड़ी खैरी में आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर

 

जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिला एवं तहसील स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियां आयोजित की जायेंगी जिसमें प्रशासन के सभी विभाग समाज के हितग्राहियों की एवं आमजन की समस्या का समाधान करते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को बड़ी खैरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को मोहगांव निवास, 11 अक्टूबर को ग्राम मनेरी, 9 नवम्बर को सिंगारपुर मंडला तथा 14 नवम्बर को जामगांव नैनपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। डॉ. श्रीवास्तव ने मीडिया से अपील की कि विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रमों के तहत् प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Related posts

प्रदेश सरकार दुःखी परिवारों के साथ हर पल खड़ी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्मृति शिविर अनुकंपा नियुक्ति परिवार का संबल कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए  

Reva India News

जनपद अध्यक्ष एवं जि.पं. सदस्य पद के लिए आरक्षण से संबंधित कार्यवाही 25 को कलेक्ट्रेट में

Reva India News

*ज़िद्द और लगन ने पहुचाया दिव्यांग महिला को 20 नेशनल पैरा ओलंपिक में* 

Reva India News

Leave a Comment