Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाक संभाग द्वारा व्यवसाय विकास समीक्षा बैठक आयोजित

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

अधीक्षक डाकघर मण्डला से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला सशक्तिकारण, ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसी योजनाओ के तारतम्य में सुकन्या समृधि योजना जोकि 0-10 वर्ष की बालिकाओ के उजवल भविष्य एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु भारत सरकार एवं डाक विभाग की अनोखी पहल है, सुकन्या समृधि योजना व डाक विभाग के विभिन्न योजनाओ जैसे-डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, अन्य योजना आदि को, बढ़ावा देने हेतु मंडला डाक संभाग द्वारा व्यवसाय विकास समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमे परिमंडल कार्यालय भोपाल व परिक्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से आये मुख्य अतिथि श्री मनोज शुक्ल, श्री आशुतोष साहू व अधीक्षक डाकघर मंडला डाक संभाग, श्री राहुल कुमार तिवारी के द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में डाकघर में बालिकाओ के सुकन्या समृधि खाते खुलवा चुके अभिभावकों को पासबुक वितरित किया गया व विभिन्न क्षेत्रो में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रसस्तिपत्र वितरित किया गया। विशेष रूप से 0-10 वर्ष की बालिकाओ हेतु सुकन्या समृधि योजना के लाभ बताते हुए, डाक विभाग के अधिकारियो द्वारा मंडला व डिंडोरी जिले के समस्त जनमानस से जल्द से जल्द अपनी बालिकाओ के खाते नजदीकी डाकघर में खोलने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिमंडल कार्यालय भोपाल से श्री मनोज शुक्ल ,परिक्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से श्री आशुतोष साहू, अधीक्षक डाकघर मंडला श्री राहुल कुमार तिवारी, सहायक अधीक्षक श्री परमानन्द सिगौर, निरीक्षक डाक श्री अमित पटेल, निरीक्षक डाक श्री नीरज राय, डाक विभाग के कर्मचारी गण व आम जनमानस उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जून 2022

Reva India News

अन्न उत्सव के तहत् हितग्राहियों को वितरित हुआ राशन

Reva India News

जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में जनजातीय परम्पराओं का रंगरूप बिखेरता भव्य महोत्सव बाल मेले का किया मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने उदघाटन अतिथियों ने पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दे रहे दल के साथ किया नृत्य विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिली 10 लाख रूपए की राशि

Reva India News

Leave a Comment