Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सूभेवाड़ा की उचित मूल्य दुकान निलंबित

मण्डला 6 अक्टूबर 2021

नैनपुर विकासखण्ड में संचालित उचित मूल्य दुकान सूभेवाड़ा की जाँच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नैनपुर द्वारा 23 सितम्बर 2021 को की गई जांच में दुकान संचालन में विक्रेता वाशिद कुरैशी एवं सहायक विक्रेता वीरसेन मर्सकोले द्वारा अनियमितताऐं करना पाया गया। राशन एवं केरोसिन वितरण नियमानुसार नहीं करना और स्टॉक अंतर की अनियमितता शामिल है। उक्त अनियमितताओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर द्वारा प्रकरण दर्ज कर दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई है। विक्रेता को समक्ष उपस्थित होकर जबाव देने के निर्देश दिये गये हैं तथा उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से सूभेवाड़ा उचित मूल्य दुकान को मलधा उचित मूल्य दुकान में संलग्न कर दिया गया है।

Related posts

एसडीएम ने किया मानादेई में आयोजित शिविर का निरीक्षण

Reva India News

केंद्रीय मंत्री ने कौआडोंगरी में किया आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं सड़क का भूमिपूजन

Reva India News

पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम की एफएलसी एवं रेंडमाइजेशन की समय-सारणी जारी

Reva India News

Leave a Comment