Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला के खिलाड़ियों ने किया फिर जिले का नाम रोशन

मंडला जिला वूशु संघ सचिव माया रजक राष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी एवं कोच पूर्णिमा रजक के मार्ग दर्शन पर
मंडला जिले के ८ खिलाड़ियों ने मैडल जीते
इन्दौर, मध्य प्रदेश वूशु संघ एवं जिला वूशु संघ इन्दौर के तत्वावधान में मयंक ब्लू वाटर पार्क इन्दौर में २२वीं जूनियर स्टेट वूशु चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में १९ जिलों से १५० महिला एवं पुरुष खिलाड़ीयों एवं ४५ कोच व आफिशियल ने हिस्सा लिया हिस्सा लिया

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ माननिय मुख्यातिथि मध्य प्रदेश के कैविनैट मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, मध्यप्रदेश आलोंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मिंडोला, भारतिय वूशु संघ सी ई ओ सोहेल अहमद, जिला वूशु संघ इन्दौर अध्यक्ष सुरेश भदौरिया, मध्यप्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी जी के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कार प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया

कार्यक्रम का मंच संचालन मध्यप्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका मनोज गुप्ता जी के द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में मंडला जिला वूशु संघ सचिव
माया रजक और राष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी एंव कोच पूर्णिमा रजक, टीम मैनेजर सुमित रजक के मार्ग दर्शन पर मंडला से ८ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडला जिले के खिलाड़ियों ने
२ स्वर्ण पदक,३ रजत पदक, और २ कांस्य पदक पर विजय हासिल की।
पुरष वर्ग में, अमन सिंह ठाकुर ५२किलोग्राम एवं आदित्य साहू ७० किलोग्राम वर्ग में शानदार फाइट करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया,
वहीं अंकित रजक ५२ किलोग्राम,
सिम्मी उइके ५२ किलोग्राम,
टीनू कछवाहा ४८ किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता,


और अविनाश, आर्यन, विकाश नीखर ने कांस्य पदक जीता स्वर्ण पदक विजेता अमनसिंह ठाकुर और आदित्य साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की टीम में अअपना स्थानप्राप्त करते हुए २५ अक्टूबर से पंजाब में आयोजित जूनियर नैशनल चेम्पियनशिप में भागीदारी करेंगे,इस जीत पर सभी खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है

 

 

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आयोजित होगें जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

स्वछग्राहियो ने लगाई आपत्ति:–

Reva India News

शासकीय हाई स्कूल मोचा में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment