मंडला माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन को नेशनल अवार्ड मिला राजस्थान से लेकर मंडला पहुँचे 5/तारीख को दोपहर 12/ बजे गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल,ओर राहुल जैन, तो संगठन के सेकड़ों रक्तवीरो ने एवं मात् शक्तिओ ने किया नेशनल अवार्ड का स्वागत कटरा बाईपास विवेक परिहार के ढाबे में एवं रेली के रूप में शहर की गलियों से जब होते हुए झन्कार भवन जा रहे थे तो शहर की गलियों में लोगों ने कई जगह किया स्वागत

*झन्कार भवन में हुआ रक्तवीरो का सम्मान*
माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के सभी सदस्यों का कार्यक्रम के दोरान किया गया सम्मान प्रमाण पत्र एवं मुमेन्टो देकर अतिथियो का भी किया गया स्वागत
माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल का कहना है कि संगठन को आज जो नेशनल अवार्ड मिला है उसमें सबसे पहले संगठन के सभी रक्तवीरो का हक है हर एक कार्यकर्ता की मेहनत ओर लगन का प्रतिफल है गौ पुत्र ने यह सम्मान संगठन के सभी सदस्यों को समर्पित किया जो दिन रात अपनी सेवाएं देकर जरूर मंद की सहायता के लिए दोडे आते हैं

*वही गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ने इसका श्रेय मिडिया जगत को दिया है* मिडिया ही की बदौलत आज मंडला जैसे आदिवासी बाहुल्य छेत्र की खबर पूरे देश में प्रकाशित करने का फल है कि आज मंडला के माहिष्मति सेवा रक्तदान संगठन को नेशनल अवार्ड मिला है गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ने पूरे संगठन की ओर से मिडिया का धन्यवाद अदा किया है येसा कि पूरे जबलपुर संभाग में मात्र हमारे मंडला के माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन को नेशनल अवार्ड मिला है सभी कार्यकर्ता आज बहुत ही उत्साहित होकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया

*आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ओ बी सी के प्रदेश मंत्री राजेश पटेल ने संगठन की प्रशंसा करते हुए हर समय संगठन का साथ निभाने की बात कही है* वही कार्यक्रम में पहुँचे मंचासीन विशेष अतिथि माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर , सान्सद प्रतिनिधि जय दत्त झा , एडवोकेट सी बी पटेल, ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर रवि चडार , श्रीमति प्रिया धुर्वे , बैसाखू नन्दा, नरेश कछवाहा (बड्डा) डाक्टर दिलीप चन्द्रौल, संतोष चन्द्रौल, विदित मरकाम, डिन्डोरी से पहुँची समाज सेविका , माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की एवं संगठन को नेशनल अवार्ड की बधाई शुभकामनायें दी साथ में कुछ नये सेवाएं को ओर शामिल करने की बात रखी वही सान्सद प्रतिनिधि जय दत्त झा ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें गर्व है येसे संगठन पर जो हमारे शहर से जन्मा है ओर आज सेवा की बदौलत मध्यप्रदेश एवं अन्य दुसरे राज्यों में हमारे जिले का नाम रोशन कर रहा है ओर में हर समय माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर साथ चलूगा ,एवं सी बी पटेल ने संगठन की प्रशंसा करते हुए हमेशा संगठन के काम में सहयोग करने का अस्वाशन दिया वही डाक्टर रवि चडार ने ब्लड देने से क्या क्या फायदे होते हैं यह मंच के माध्यम से सभी होने वाले रक्तवीरो को बताया एवं संगठन की प्रशंसा करते हुए सभी रक्तवीरो को नेशनल अवार्ड के लिए बधाई दी ,वही नर्मदा पुत्र कहलाये जाने वाले नरेश कछवाहा ने मंडला में जी जी का जो संकल्प लेकर संगठन कार्य कर रहा है उसकी खुलकर तारीफ की वही इस नेक कार्य करने वालों की कोई टांग ना खींचे यह मंच के माध्यम से सभी से अपील की है क्योंकि माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन अब हमारे मंडला जिले का गोरव बन गया है गाय माता की सेवा एवं रक्तदान के छेत्र में संगठन की जो सेवा रहती हैं वह सराहनीय है वही डाक्टर दिलीप चन्द्रौल ने रक्तदान के फायदे बताया साथ में संगठन में रह कर सेवा देकर खुद को गर्व महसूस कर रहे हैं बताया वही श्रीमती प्रिया धुर्वे ने संगठन की सदस्यता लेते हुए मंच के माध्यम से यह कहा कि हमें गर्व है कि हमारे जिले के संगठन को नेशनल अवार्ड मिला वही संगठन के साथ में भी सेवा करूंगी इसका मंच के माध्यम से संकल्प लिया , वही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमति संजूलता ने संगठन पर सेवा करके गर्व महसूस कर रही हैं एवं संगठन के नेतृत्व कर रहे गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल की नेतृत्व की प्रशंसा की आपने कहा की हमारे संगठन का लीडर जब इतना शानदार है तो हमें भी गर्व है येसे नेतृत्व करता पर गर्व है , वही बैसाखू नन्दा ने मंच के माध्यम से संगठन की को जीवन दायिनी संगठन बताया जिसके माध्यम से बहुत से लोगों का जीवन सुरक्षित होता है गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ने बैसाखू नन्दा को संगठन के नीव का पत्थर होना बताया की आज जो संगठन मजबूत है उसमें बैसाखू नन्दा की बड़ी भूमिका है संगठन के कार्यक्रम की पूरी तैयारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक एवं जिला उपाध्यक्ष अखलेश पटेल व यूवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री सचिन गुप्ता , जिला अध्यक्ष हरिशंकर नामदेव ने किया

वही कार्यक्रम के मंच संचालन कि जिम्मेदारी संगठन के प्रदेश सचिव विवेक परिहार ने बाखुबी निभाया
वही कार्यक्रम में श्रीमति शिखा सोनी ने महिला मोर्चा की ओर से पूरी तैयारी की वही संगठन में कुछ कार्यकर्ता की लगन और सेवा कार्य को देखते हुए प्रमोशन किया गया जिसमें श्रीमती प्रिया धुर्वे को महिला मोर्चा की सम्भाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी तो नितेश पटेल को प्रदेश सह.सचिव की जिम्मेदारी दी गई वही गोवर्धन ठाकुर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई वही यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोरभ नन्दा नियुक्त किया गया वही इस वर्ष के बेस्ट कार्यकर्ता का एवोर्ड नितेश पटेल को दिया गया वही विशेष सम्मान बब्बल( इन्द्रेश खरया) को दिया गया अत में गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ने सभी ईकाई के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया
