वर्तमान में डीजल ,पेट्रोल रसोई गैस, खाद्य तेल एवं अन्य सामग्रियों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड अंजनिया के महात्मा गांधी मंच में कांग्रेसियों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग किया गया। धरना के दौरान वर्तमान की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की गई।
धरना के दौरान कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मारे गए किसान साथियों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की और इस घटना के आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। इस हेतु कांग्रेसियों द्वारा नायब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही अंजनिया क्षेत्र की दिवारा ग्राम पंचायत के बगली ग्राम में हो रहे अवैध रेत उत्खनन को तत्काल रोकने और गरीब जनता को कम कीमत में रेत उपलब्ध कराने के लिए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि ग्राम बगली की रेत खदान अष्टवक्र रेत कंपनी को नहीं दी गई है, इसके बावजूद भी प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक्टरों द्वारा दिन और रात रेत का अवैध उत्खनन लगातार किया जा रहा है। इस पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जो रेत 1000 – 1500 रुपए में मिला करती थी , वर्तमान में उसकी कीमत ₹ 5000 हो गई है। जिससे प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले हितग्राहियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यह रेत 3 गुने दाम पर मिल रही है। कांग्रेसियों ने यह आरोप भी लगाया कि जब बगली ग्राम की रेत खदान , अष्टवक्र कंपनी को लीज पर दी ही नहीं गई है तो फिर इस कंपनी की मनमानी क्यों चल रही है?
अंजनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ने ज्ञापन के माध्यम से चेताया है कि यदि अवैध रेत खनन पर शीघ्र ही लगाम नहीं लगाई तो कांग्रेस पार्टी बड़ा जन आंदोलन करने के लिए तैयार हैं, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष भागवत भांवरे, जिला सचिव बलराम झरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. वाई.एन. झा , आत्माराम झारिया,जयनारायण पटेल, मोहम्मद यूनीस खान, अनिल चौकसे, केशवनाथ पटेल , आकाश कुमार पटैल, कृष्ण कुमार पटेल(बंटू), शिव प्रकाश पटेल ,आनंद मरावी ,प्रहलाद झरिया, रामशिरोमणि पटेल, अजय ठाकुर, संगीत पटेल,अजीत पटेल,दुर्गेश झरिया ,शुशील पटेल,अशोक पटेल, योगेश पटेल,आकाश पटेल, आकाश पटेल, जयदीप झा, मनीष पटेल, क्रांति राज झरिया, मोहम्मद शाकिर, गफ्फार खान, दादाभाई नंदा आदि कांग्रेसियों का विशेष सहयोग रहा।
*****************************
