Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर आयोजित 100 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी

मण्डला 8 अक्टूबर 2021

जिला चिकित्सालय मण्डला में सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. कीर्ति नांदुरकर पीजीएमओ ईएनटी, सिविल अस्पताल लखनादौन जिला सिवनी के द्वारा सेवायें प्रदाय की गयी। शिविर मे श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच आडियोलॉजिस्ट के द्वारा की गयी। दिव्यांग शिविर में कुल 163 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें से 100 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जाकर यूडीआईडी की कार्यवाही की गयी। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य, डॉ. विजय सिंह धुर्वे, शाखा प्रभारी राम मिश्रा, समग्र अधिकारी पीयूष पांडे, सोनल मुक्ता, सतीश कुमार बैगा, दीपक भारतीया एवं स्वास्थ्य तथा पंचायत विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जून 2022

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 सितम्बर 2022

Reva India News

आज से सातवें पोषण माह का पौधारोपण कर शुभारंभ किया जाएगा परियोजना अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment