Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट की सूचना देने -mpfdamis.in पोर्टल  

मण्डला 11 अक्टूबर 2021

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत किये जाने वाले विविध कार्यों को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. शिकायत पोर्टल (पोषण) प्रारंभ किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के प्रावधान, नियम का खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा पालन न किये जाने एव य पदाथों में मिलावट अथवा अनियमितता संबंधी आम नागरिकों द्वारा गोपनीय तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई इस हेतु आम नागरिक विभागीय वैब एड्रेस –mpfdamis.in पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत समस्त खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य लायसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है। खाद्य लायसेंस, पंजीयन संबंधी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन ईदगाह हिल्स भोपाल में खाद्य सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन 0755-2665036 या ई-मेल आई.डी. foodsafetyhelpdeskmp@gmail.com है जिस पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 22 फरवरी 2024

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्या

Reva India News

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ 31 अक्टूबर को  

Reva India News

Leave a Comment