Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खरीफ (धान) पंजीयन 14 अक्टूबर तक

मण्डला 13 अक्टूबर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ उपार्जन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में कुल 47 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गए हैं। शासन द्वारा खरीफ पंजीयन के लिए 14 अक्टूबर 2021 तक तिथि निर्धारित की गई है। वर्तमान में सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ है। विलंब से प्रारंभ हुए 8 पंजीयन केन्द्र ककैया, सिलगी, टाटरी, अंजनिया, खलौड़ी, मानादेई, बिछिया, दानीटोला में किसान पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा है कि जिन किसानों ने अब तक पंजीयन नहीं कराए हैं वे अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र में जाकर अपना पंजीयन करायें। जिन किसानों के द्वारा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु पंजीयन कराया गया था, उनके लिए पिछले पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। वे किसान, एमपी किसान ऐप, ई-उपार्जन पोर्टल पर एवं वर्तमान में पंजीयन केन्द्रों से पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। सिकमी, बटाईदार कृषक एवं वन पट्टाधारी का पंजीयन केवल शासन द्वारा पंजीकृत पंजीयन केन्द्र पर ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त किसानों से आग्रह है कि अंतिम दिनों के भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र सदस्य आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन, नवीनीकरण शीघ्र कराएं।

Related posts

पंचायत निर्वाचन के आरक्षण संबंधी हुई कार्यवाही कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

*डिजिटल प्रक्रिया की मजबूती को लेकर बैठक* *E-Prosecution व icjs पोर्टल की गुणवत्ता हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Reva India News

पूर्व की भांति अगले माह में पुराने माह का खाद्यान्न वितरण नहीं होगा

Reva India News

Leave a Comment