Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशु तस्कर पर हिरदेनगर चौकी की कार्यवाही

प्श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एसडीओपी महोदय मंडला द्वारा थाना चौकी क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी पशु तस्करी व गंभीर अपराधों के रोकथाम हेतु कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिस के तारतम्य में आज दिनांक 13.10 .2021 के दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक ट्रक रायपुर तरफ से मंडला तरफ आ रही है जिसमें भैंस और बोधे ठूंस ठूंस कर रखे हुए हैं यह सूचना वरिष्ठ अधिकारीगण और कंट्रोल रूम को अवगत करा कर थाना प्रभारी महाराजपुर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कामेश धूमकेती के नेतृत्व में टीम बनाकर मुखबिर के दी गई सूचना की तस्दीक करने पदमी चौराहा हाईवे पर पहुंचे थोड़ी देर में पदमी चौराहा पर बिछिया तरफ से मुखबिर के सूचना के मुताबिक होलिया अनुसार ट्रक क्रमांक एचआर 55 एन 0573 आता हुआ देखा जिसे योजनाबद्ध तरीके से हिकमत अमली के साथ जन सहयोग के माध्यम से रोड पर स्टॉपर लगा कर रोका गया समक्ष गवाहन वाहन चेक करने पर ट्रक के अंदर बोदा 16 नग और भैंस 8 नग कुल 24 नग मिले ड्राइवर इमरान खान पिता नूर खान उम्र 26 साल निवासी जबरा नगर हनुमान ताल जबलपुर को उक्त परिवहन के संबंध में पुछा गया। जिसने बताया की भैंसों को रायपुर से जबलपुर ले जाया जा रहा था परिवहन के संबंध में अनुमति एवं लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर समक्ष गवाह ट्रक को जप्त किया गया भैंसों को कांजी हाउस हृदय नगर में सुरक्षित रखवाया गया और चालक इमरान खान पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वह मोटर व्हीकल के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी हृदय नगर कामेश धूमकेती, सहायक उपनिरीक्षक विजय वार प्रधान आरक्षक अंशु, भगवानी, आरक्षक विवेक दुबे, प्र.आर.चा. जितेंद्र मर्सकोले आदि का योगदान रहा।

Related posts

12 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

जिले का दसवी एवं बारहवी का परीक्षा परिणाम सराहनीय 10वी एवं 12वी की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में क्रमशः छठवा एवं पांचवा स्थान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचारमंडला 7 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment