Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त

मण्डला 8 नवम्बर 2021

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम नैनपुर, सहायक खनिज अधिकारी एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 2 नवम्बर को कजरवाड़ा में डम्पर क्रमांक एमपी 51 एचए 0105 पत्थर खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त किया गया। साथ ही ग्राम भड़िया तहसील नैनपुर में रेत ठेकेदार द्वारा रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसके विरूद्ध म.प्र. रेत नियम 2019 के प्रावधानों में कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त सहायक खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम पादरी पटपरा तहसील मंडला में मुरूम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर 8 अक्टूबर 2021 को नीलाम कर राशि रूपए 5 लाख 74 हजार 786 रूपए शासन के खाते में जमा कराया गया।

Related posts

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

ग्राम निवारी में व्यंजन प्रतियोगिता एवं आईवाईसीएफ सत्र का आयोजन

Reva India News

22 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

Leave a Comment