Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ

मण्डला 21 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाया जाना है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित  किया है कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से 25 जनवरी 2021 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन प्रातः 11 बजे मतदाता शपथ दिलाएं।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर ली जाने वाली शपथ

 

’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 5 अगस्त 2026

Reva India News

प्रदेश को समृद्ध और संपन्न बनाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

सनातन धर्म में विवाह में सात फेरे ही क्यों लेते हैं?

Reva India News

Leave a Comment