Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन की अनेक योजना से लाभान्वित हुई हीरोबाई

मण्डला 19 नवम्बर 2021

जिले के ग्राम मवईजर तहसील मण्डला निवासी हीरोबाई का कहना है कि वनभूमि का अधिकार पत्र नहीं होने से इन्हे एवं इनके परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई होती थी एवं वनभूमि का मलिकाना हक न होने से बार-बार इन्हे वनभूमि से बेदखली का भय बना रहता था।

जिला प्रशासन द्वारा ’अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2008’ के अन्तर्गत हीरोबाई परस्ते का ग्रामसभा में वनाधिकार दावा प्राप्त किया गया जिससे अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप साक्ष्यों एवं बुर्जुगों के कथन के आधार पर वनाधिकार दावा मान्य किया गया। इसके साथ ही श्रीमति हीरोबाई परस्ते को वनाधिकार हक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। साथ ही वनभूमि का मलिकाना हक भी दिया गया। हीरोबाई कहती है कि वनाधिकार हक प्रमाणपत्र मिलने से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो रहा है। हीरोबाई को वनभूमि का मालिकाना हक मिलने से खेतों को बेहतर करने हेतु शासन द्वारा संचालित मेढ़ बनवाने हेतु मेढ़बंधान योजना से लाभान्वित किया गया है। साथ ही खाद, बीज, किसान क्रेडिट कार्ड आदि का लाभ दिया गया। वनाधिकार पत्र मिलने से वनभूमि पर कृषि के साथ-साथ आवास बनाने हेतु मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हीरोबाई परस्ते को अपना स्वयं का आवास का लाभ प्राप्त हुआ है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 मार्च 2023

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

मुस्कान पुनर्वास केंद्र के विशेष बच्चों ने किया कान्हा टाइगर रिज़र्व का भ्रमण वन और वन्य प्राणियों को नज़दीक  रोमांचित हुए बच्चे

Reva India News

Leave a Comment