मण्डला गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद जिला इकाई मण्डला द्वारा आगामी 23 नवम्बर को 12 बजे से गौ पालक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में जिले के गौ पालक, जैविक खेती करने वाले किसान, गौ आधारित उत्पाद बनाने एवं उपयोग करने वाले, गौ शाला संचालक, पशु चिकित्सा से संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा गौ प्रेमी सहभागिता करेंगे। गौ पालक सम्मेलन का आयोजन रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़ी खैरी मण्डला के सामने विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय के प्रांगण में होगा। इस सम्मेलन में गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष परम पूज्य संत स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा गौ वंश के धार्मिक, सामाजिक, प्राकृतिक तथा आर्थिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी। विहिप द्वारा जन सामान्य से इस सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
