Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 से 18 वर्ष के बच्चों के द्वितीय डोज के संबंध में प्राच की ऑनलाईन कार्यशाला आयोजित  

मंडला 1 फरवरी 2022

समस्त हाईस्कूल एवं उमावि में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग हेतु टीकाकरण की द्वितीय डोज लगवाने के संबंध में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों की ऑनलाईन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी सुनिता बर्वे द्वारा प्राचार्यों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही खाली पेट अथवा बुखार होने की स्थिति में विद्यार्थियों को टीकाकरण न करायें एवं विद्यालय परिसर में मॉस्क अनिवार्य लगा कर उचित कपडे पहन कर आएं जिससे टीकाकरण में असुविधा न हो। विद्यालय परिसर में टीकाकरण के पश्चात विद्यार्थी 30 मिनिट रूक कर फिर परिसर से बाहर जावें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके अंतर्गत आने वाली शालाओं से संपर्क करते हुए कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनावें। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की शालाओं में अध्ययनरत लगभग 98 प्रतिशत टीकाकरण की प्रथम डोज जनवरी माह में लगवाई जा चुकी है। अतः जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में जिले की जिन 147 विद्यालयों टीकाकरण की प्रथम। डोज लगाई गई थी, उन्ही विद्यालयों में पुनः 2 फरवरी को टीकाकरण की द्वितीय डोज लगाई जायेगी। ऑनलाईन कार्यशाला में कुल 163 अधिकारी एवं प्राचार्यों सहभागी रहे।

Related posts

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से एनएच-30 से कन्हारी कला तक आवागमन आसान हुआ

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Reva India News

एमपी स्टेट कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड गोडाउन खैरी मंडला का एसएसपी उर्वरक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment