Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला 17 नवम्बर 2021 मुख्य रेवा इंडिया न्यूज़

 

सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान के तहत् हुआ टीकाकरण

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

शासन के निर्देशानुसार 17 तथा 24 नवंबर एवं 1 दिसंबर को कोविड वेक्सीनेशन का दूसरा डोज लगाने के लिए महाभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 17 नवंबर को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में सत्र आयोजित कर द्वितीय डोज लगाया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार द्वितीय डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों को चिन्हित कर स्थानीय अमले द्वारा उन्हें दूसरे डोज के टीकाकरण की सूचना दी गई। इसी प्रकार विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई केंद्रों का निर्धारण कर टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से मनरेगा सहित विभिन्न कार्य स्थलों पर दूसरा डोज लगाया गया। इसी प्रकार घर-घर जाकर भी दूसरे टीके की जानकारी एवं दूसरा डोज लगाने प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ने भी महा अभियान के तहत अपने आवंटित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों को दूसरे डोज के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही मोबाइल टीम के माध्यम से भी घर-घर जाकर कोविड वेक्सीनेसन सुनिश्चित किया गया। कोविड वेक्सीनेसन के महाभियान के तहत कोरोना वालंटियर्स ने भी अपने स्तर पर टीकाकरण जागरूकता एवं हितग्राहियों को दूसरा डोज लगाने टीकाकरण केंद्र तक लाने में सहयोग दिया।

 

 

 

 

 

 

फोटो निर्वाचक नामावली के अंतर्गत दावे आपत्तियां 30 तक

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 कार्यक्रम के अंतर्गत दावे आपत्तियां 30 नवम्बर 2021 तक प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के अंदर कोई भी पात्र मतदाता जिसका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वह अपने बी.एल.ओ. से संपर्क कर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। मतदाता फोटो पहचान पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसके सुधार हेतु भी आवश्यक अभिलेख सहित बी.एल.ओ. के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है तथा ऐसे मतदाता जो बाहर चले गये हैं अथवा जिनका स्वर्गवास हो गया है, उनके नाम विलोपन की कार्यवाही भी बी.एल.ओ. से संपर्क कर उक्त अवधि में की जा सकती है।

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं की सुविधा हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र में 20 नवम्बर 2021 (शनिवार) एवं 21 नवम्बर 2021 (रविवार) को विशेष कैम्प आयोजित किये गये हैं। उन्होंने इस दिनों में सभी बी.एल.ओ. को अपने मतदान केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे पात्र मतदाता जिन्होंने अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, वे विशेष कैम्प 20 नवम्बर एवं 21 नवम्बर 2021 को अपने मतदान केन्द्र में जाकर बी.एल.ओ. को निर्धारित प्रारूप-6 प्रस्तुत कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। विशेष कैम्प में मतदाता फोटो पहचान पत्र में त्रुटि सुधार हेतु प्रारूप-8 में तथा नाम निरसन हेतु प्रारूप-7 में आवेदन भी अपने बी.एल.ओ. को प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

धान फसल कटाई में वॉक बिहाइण्ड पैडी ट्रान्सप्लाण्टर मशीन का किया गया प्रयोग

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

कृषि यंत्री कृषि अभियांत्रिकी जबलपुर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में वॉक बिहाइंड चार कतारी पैडी ट्रान्सप्लाण्टर मशीन से धान रोपाई का प्रदर्शन किया गया एवं क्रॉप कटिंग में प्राप्त उत्पादन का संकलन किया गया। प्रदर्शन में खेत एवं कृषक के अन्य खेतों में धान के पूर्व गेहूं का फसल ली गई थी। एक एकड़ में राईस ट्रान्सप्लाण्टर मशीन से तथा अन्य खेतों में मजदूरों से रोपाई एवं लेही पद्धति से कुल 3 ट्रीटमेन्ट्स द्वारा धान लगाई गई थी ताकि उत्पादकता का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके। तीनों पद्धतियों के ट्रीटमेन्ट्स में उर्वरक, पौध संरक्षण तथा सिंचाई की स्थिर समान व्यवस्था थी ताकि केवल मशीन के प्रयोग से प्राप्त होने वाले वास्तविक उत्पादन एवं उत्पादकता के परिणामों को परखा जा सके। रोपाई के पूर्व खेत की तैयारी में उपयोग किये गये यंत्र जैसे रोटावेटर, केज व्हील एवं पाटा का उपयोग भी समान रुप से सभी खेतों में किया गया। प्रदर्शन में पाया गया कि ट्रान्सप्लाण्टर मशीन से रोपाई करने पर धान का उत्पादन 82.77 क्विं, हेक्टे. प्राप्त हुआ जबकि इसकी तुलना में पारंपरिक पद्धति से 64 क्विं, हेक्टे एवं लेही पद्धति से 56.62 क्वि, हेक्टे. का उत्पादन प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

कार्यालय कलेक्टर द्वारा आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने के कारण आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत् घायल व्यक्ति घनश्याम निवासी ग्राम खलौड़ी को 4 हजार 300 रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

अस्थि बाधित दिव्यांग शिविर आज

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला में अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही शिविर 18 नवम्बर को आयोजित की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

ड्रिप सिंचाई के इस्तेमाल से नितिन की आमदनी हुई दोगुनी

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

ड्रिप सिंचाई के इस्तेमाल से कृषक नितिन तेकाम की आमदनी दोगुनी हो गई है। कम लागत् में अधिक लाभ लेकर नितिन काफी उत्साहित है। नितिन तकनीक का उपयोग कर अपने कृषि कार्य को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं। पौंड़ी निवासी नितिन तेकाम के पास कुल भूमि 5.560 हेक्ट. कृषि भूमि है जिसमें उन्हें 20 क्विं. मिर्च उत्पादन से लगभग 40 हजार रूपए की आमदनी हुई। इसी प्रकार 65 क्विं. बैगन उत्पादन से लगभग 97 हजार 500 रूपए की एवं 60 क्विं. टमाटर उत्पादन से लगभग 1 लाख 80 हजार रूपए की आमदनी होती है। नितिन बताते हैं कि मैं पूर्व के वर्षों में कृषि फसलें धान, गेहूं इत्यादि का उत्पादन परंपरागत सिंचाई पद्धति से खेती करता था जिससे वार्षिक रूप से औसतन कुल रकबे से लगभग 2 लाख 10 हजार रूपए की आय होती थी। इसके बाद उसने नवीन तकनीक ड्रिप सिंचाई सयंत्र की स्थापना विभागीय प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 में अनुदान सहायता प्राप्त कर परंपरागत सिंचाई में बदलाव कर ड्रिप का इस्तेमाल करते हुए अच्छा उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उसे उद्यानिकी फसल मिर्च, टमाटर एवं बैगन की खेती से ही 3 लाख 17 हजार रूपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई जिससे कृषक की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

फसल अवशेष (नरवाई) न जलाने की अपील

 

मण्डला 17 नवम्बर 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि मृदा परीक्षणों के आधार पर प्रायः यह देखने में आ रहा है कि प्रदेश के साथ-साथ हमारी कृषि भूमि में जीवान्श (कार्बनिक तत्व) की मात्रा दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है, जिसका प्रमुख कारण गोबर खाद की कमी, रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग के साथ-साथ तात्कालिक लाभ के लिए खेतों में बचे फसल अवशेष को जलाकर नष्ट किया जाना है। जिस कारण हमारी मृदा की उर्वरता कम होती जा रही है। साथ ही मृदा में पाये जाने वाले लाभदायक कीट जो किसान के मित्र कीट कहलाते हैं, असंख्य जीव-जंतु जो उत्पादन वृद्धि में सहायक होते हैं, जलकर नष्ट हो जाते हैं। साथ ही कई बार रहवासी क्षेत्रों में आग लगने से जानमाल की हानि होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

उपसंचालक ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि फसल कटाई पश्चात् खेतों में खड़े फसल अवशेषों को जलाकर नष्ट न करें यह पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक एवं आपराधिक कृत्य है। बल्कि खाली खेतों में रोटावेटर चलाकर फसल अवशेषों को मिट्टी में मिला दें तथा मिट्टी पलटने वाले हल से गहरी जुताई करें जिससे मृदा में हवा एवं प्रकाश का संचार के साथ-साथ वर्षा के जल को रोककर जलधारण की क्षमता में वृद्धि करें। अधिक से अधिक गोबर खाद, नाडेप एवं वर्मी खाद एवं हरी खाद का प्रयोग कर मृदा की उर्वराशक्ति को बढायें।

Related posts

5 जनवरी 2021 को हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

Reva India News

12 नवंबर को मनाया गया विश्व निमोनिया दिवस

Reva India News

आनंद उत्सव में मंडला प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment