Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजाति परंपरानुसार ध्वज स्थल में किया पूजन-अर्चन

 

 

मण्डला 22 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज जनजाति गौरव सप्ताह के समापन समारोह के पूर्व रामनगर महल परिसर में स्थित ध्वज स्थल पहुंचकर जनजाति परंपरानुसार पूजन अर्चन किया। उन्होंने रानी दुर्गावती, राजा शंकरशाह एवं रघुनाथशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत श्री चौहान ने उसी प्रांगण में बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान मंडला तथा डिंडौरी के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनजातीय नृतक दलों ने अपने परंपरागत् नृत्य के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया एवं उनकी संगीतमय अगुवाई की। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्रीमती संपतिया उईके सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी तादात में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं – श्री चंद्रशेखर कमिश्नर ने की जिलेवार समीक्षा  

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

जिले में मिले 103 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

Leave a Comment