Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 600 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मण्डला 22 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 22 नवम्बर को रामनगर में आयोजित जनजाति गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री चौहान ने कार्यक्रम से पूर्व 649 करोड़ 68 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 5 करोड़ 71 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 262 करोड़ 62 लाख की राशि का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 4 करोड़ 37 लाख जनजाति संग्राहालय तथा एक करोड़ चौगान देवी मंदिर के पास जनजाति सामुदायिक भवन के लिए के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 9 लाख की लागत् के सिविल अस्पताल नैनपुर के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग के अंतर्गत 3 करोड़ 1 लाख 25 हजार के रू-अर्बन मिशन के कार्य तथा एक करोड़ 3 लाख 25 हजार के कालापहाड़ी रामनगर में सीसी, खंडजा रोड, रिटेनिवाल व सीढ़ी निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इसी प्रकार मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अंतर्गत 2 छात्रावास घुटास एवं नारायणगंज तथा एक स्वास्थ्य आवास गृह बिछिया के लिए 5 करोड़ 22 लाख के कार्य का भूमिपूजन किया गया। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के अंतर्गत 6 कार्यों के लिए 4 करोड़ 81 लाख तथा 7 कार्यों के लिए 22 करोड़ 9 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री ने म.प्र. रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल के एक कार्य के लिए 89 करोड़ 43 लाख के कार्य का भूमिपूजन किया। इस प्रकार श्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 करोड़ 58 लाख से निर्मित 32 कार्यों का लोकार्पण एवं 649 करोड़ 68 लाख की लागत् से बनने वाले 702 कार्यों का भूमिपूजन किया।

Related posts

छठ पूजा का पर्व सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

अतिथि शिक्षकों ने 20 को कलेक्टर और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगा मुद्दों पर समाधान* *मंडला।*

Reva India News

19 से 25 नवम्बर 2021 तक ’कौमी एकता सप्ताह’ का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment