Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 1661 पथ विक्रेताओं को मिलेगा ऋण

मंडला, 22 अप्रैल 2026

नगरपालिक परिषद मंडला द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के 1661 पथ विक्रेताओं को ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत फुटपाथ और सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

नगरपालिका ने सभी पथ विक्रेताओं, जैसे सब्जी, फल, चाय-नाश्ता, कपड़ा, जूते-चप्पल, फास्ट फूड, पूजा सामग्री, खिलौने, रेहड़ी-पटरी एवं अन्य छोटे व्यवसाय करने वालों से अपील की है कि वे अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण अवश्य कराएं। जिन विक्रेताओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनका पंजीयन भी नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत इच्छुक हितग्राही कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसमें तीन चरणों में ऋण सुविधा उपलब्ध है, पहले चरण में 15 हजार रूपए, दूसरे चरण में 25 हजार रूपए और तीसरे चरण में 50 हजार रूपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाएगा।

 

आवश्यक दस्तावेज

 

आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, एक पासपोर्ट साइज फोटो, कार्यस्थल/व्यवसाय का फोटो, पथ विक्रेता कार्ड तथा वोटर आईडी आवश्यक हैं। अधिक जानकारी के लिए नगरपालिक परिषद मंडला के शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) शाखा से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

खरीफ पूर्व तैयारी शुरू करने सलाह

Reva India News

हानिकारक पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय व उपयोग आदि पर प्रतिबंध के आदेश

Reva India News

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप महासंगम मेला 16 सितंबर को  

Reva India News

Leave a Comment