Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में दिव्यांगजनों की खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार विश्व विकलांग पखवाड़ा के अंतर्गत जनशिक्षा केन्द्र, विकासखण्ड तथा जिला स्तर पर दिव्यांगजनों की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 1 दिसम्बर को बीजाडांडी विकासखण्ड में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, 50 तथा 100 मीटर दौड़, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत् गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सहायक परियोजना समन्वयक के.के. उपाध्याय, बीआरसी मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। विकासखण्ड स्तर से चयनित प्रतिभागी 3 दिसम्बर को स्टेडियम ग्राऊँड मंडला में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Related posts

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हीरापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 93.58 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment