Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित एवं राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के परिसर में 22 नवम्बर 2021 से 1 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया गया। जिसमें 15 नव उद्यमियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसका समापन आज 1 दिसंबर 2021 को किया गया एवं 15 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मन्डला के महाप्रबंधक, एन0के0 वास्कले एवं अतिथिगण अनिल तिलवानी, खादी ग्रामोद्योग आयोग भोपाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महाप्रबंधक एन0के0 वास्कले द्वारा सभी हितग्राहियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना संबंधी जानकारी प्रदाय की गई तिलवाजी द्वारा मार्जिन मनी संबंधी जानकारियाँ प्रदाय की गई। रेखा चौरसिया एवं अनिल कुमार दुबे सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला द्वारा उद्योग स्थापना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषय-विशेषज्ञों दवारा विभिन्न जानकारियाँ प्रदाय की गई।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पौधा भेंट किया

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस की ली जायेगी शपथ

Reva India News

युवा-संगम मेला का आयोजन नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

Leave a Comment