Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान 20 तक  

मण्डला 5 दिसम्बर 2021

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत डाक विभाग एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण की शुरूआत 1 दिसंबर 2021 से हो चुकी है जिसका समापन 20 दिसंबर 2021 को किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ सभी राज्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों सहित सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

पोस्ट कार्ड लेखन के लिए उपयोग की जाने वाली भाषा अंग्रेजी, हिंदी और संविधान की सभी अधिसूचित भाषाए होगी। प्रतिस्पर्धियों को दो विषयों में से किसी एक पर “स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक’ और ’2047 में मेरे सपनों का भारत’ पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को संबोधित कर उनको भेजना होगा। समस्त स्कूल प्राधिकारी अभियान (1 दिसबर 2021 से 20 दिसंबर 2021) के दौरान किसी भी दिन अपने-अपने स्कूलों में पोस्ट कार्ड लेखन अभियान आयोजित कर सभी प्रविष्टियों की जांच करने के बाद सर्वोत्‍तम विचारों वाले अधिकतम 10 पोस्ट कार्डों की संक्षिप्त सूची तैयार करेंगे।

राज्य के अंतर्गत आने वाला स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग पोर्टल पर 10 प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट करेगा तथा सीबीएसई और स्टेट बोर्ड की संयुक्त सूची से 75 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के अंतिम चयन के लिये सीबीएसई को अग्रेसित करेगा। इन 75 चयनित प्रविष्टयों को जनवरी 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सीबीएसई द्वारा डाक विभाग को प्रेषित किया जायेगा। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग राहुल कुमार तिवारी द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिये मंडला व डिंडोरी जिले के कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों एवं केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ सभी राज्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों सहित सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के नोडल अधिकारियों से पोस्टकार्ड अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Related posts

औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

मां नर्मदा प्रतिमा मिलते ही शालिनी के छलके आंसू

Reva India News

26 जनवरी को समस्त शासकीय भवनों पर करें रोशनी की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment