Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*BAIGA’  डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 24 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA”  डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 25 फरवरी को जिले के 9 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलईपानी में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बबलियामाल में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हारीकला में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदगांव में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चीचगांव में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनू में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

कलेक्टर ने किया कम्पलेंट सेल तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने किया मोहगांव क्षेत्र का दौरा

Reva India News

विशेष जागरूकता के तहत प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment