Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है कोविड टीका पहले दिन लगा 96 लोगों को टीका

मण्डला 2 मार्च 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी की केन्द्र व राज्य शासन द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन का टीका आम जनता को भी लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1 मार्च 2021 से हो गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को 60 वर्ष हो रही है वह इस निःशुल्क टीकाकरण हेतु पात्र होंगे। 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु के ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं वे यदि अपना मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर आते हैं तो वे सभी निःशुल्क टीकाकरण के पात्र होंगे। सीएमएचओ ने कहा है कि पात्र व्यक्ति अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में जा कर अपना आधार कार्ड तथा फोटो आईडी साथ जाकर टीकाकरण करा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 1 मार्च को जी.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर साईट में 60 से अधिक वर्ष के 96 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया।

Related posts

मण्डला पुलिस की सघन बैंक सुरक्षा चेकिंग जिलेभर में सभी बैंक/एनबीएफसी संस्थाओं का निरीक्षण बैंक सुरक्षा को लेकर मण्डला पुलिस अलर्ट एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने किया व्यापक निरीक्षण

Reva India News

28 सितंबर को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का निरीक्षण किया जाएगा

Reva India News

जिला चिकित्सालय के वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई प्रारंभ  

Reva India News

Leave a Comment